Ad Code

Responsive Advertisement

मतदान की समाप्ति तक ईवीएम/वीवीपैट मास्टर ट्रेनर की हुई तैनाती।



बलिया।(बलिया डेस्क) जिले निर्वाचन अधिकारी अदिति सिंह ने बताया है कि आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन- 2022 को सकुशल सम्पन कराने के दृष्टिगत ईवीएम/वीवीपैट मशीनों की 05 अक्टूबर से फर्स्ट लेविल चेकिंग हेतु आये बीईएल इन्जीनियर्स के साथ एफएलसी के समय उपस्थित रहकर ईवीएम/वीवीपैट मशीनों की हैण्डलिंग आदि से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त करने एवं जनपद स्तर के अन्य अधिकारियों यथा सहायक रिटर्निग आफिसर, पीठासीन अधिकारी, मतदान कार्मिक आदि को जनपद स्तर पर प्रशिक्षण किये जाने हेतु मतदान की समाप्ति तक ईवीएम/वीवीपैट मास्टर ट्रेनर की नियुक्ति की जाती है।

 जिसमें श्री विनोद कुमार श्रीवास्तव, अवर अभियंता लघु सिंचाई, श्री त्रिवेंद्र कुमार, अवर अभियंता लघु सिंचाई, श्री शिवेंद्र बहादुर सिंह, अवर अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग एवं श्री प्रमोद अनुदेशक, जीआईटीआई होंगे।


(मोहम्मद अहमद हुसैन, उर्फ जमाल आलम)