Ad Code

Responsive Advertisement

वरिष्ठ भाजपा नेता व प्रधानाचार्य द्वारा जन चौपाल का किया आयोजन।

 


सिकन्दरपुर(बलिया) विधानसभा क्षेत्र सिकन्दरपुर अंतर्गत उससा चट्टी पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रधानाचार्य रवि राय द्वारा जन आशीर्वाद कार्यक्रम के तहत एक जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल को सम्बोधित करते हुए श्री राय ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश के लोकप्रिय मुख्य मंत्री योगी अदित्य नाथ के नेतृत्व में संचालित हो रही  लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विन्दुवार चर्चा किया।कहा कि देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकार समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े ब्यक्तियों को विकास की मुख्य धारा में लाने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्हों ने जहां पार्टी कार्यकर्ताओं को केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने की सलाह दिया।वहीं लोगों से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो कर देश की प्रगति एवं समाज में ब्याप्त बुराइयों के समापन में भागीदार बनने की अपील किया।
क्षेत्र पंचायत सदस्य सन्तोष राजभर,उमाशंकर वर्मा,राजेश प्रसाद गुप्त,अजित राय,सोनू राजभर,मनोज सिंह,अजित राजभर आदि मौजूद रहे।


रिपोर्ट :-- रजनीश कुमार