(बलिया) समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अजीत मिश्रा की अध्यक्षता में स्थानीय योगेंद्र नाथ आईटीआई कालेज के सभागार में पत्रकारिता के मूर्धन्य विद्वान विद्या सागर 60वर्ष के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर श्री मिश्रा ने कहा कि श्री तिवारी के निधन से स्वस्थ पत्रकारिता के क्षेत्र में जो रिक्ति आई है वह पूरित होती नजर नहीं आ रही । उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में निर्भीक, निष्पक्ष और कमजोर लोगों के अधिकारों के प्रति सशक्त कलम चलाई है। जिसकी अनेकों मिसाले हैं, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।जब हमें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार वे मधुमेह और हृदय रोग से ग्रसित थे, जिन्हें उपचार है बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया था जहां शनिवार की दोपहर उन्होंने इस नश्वर संसार को अलविदा कह दिया। उनके निधन से पत्रकारिता के क्षेत्र में बहुत बड़ा नुकसान जनपद वासियों को हुआ है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने 2 मिनट में मौन रहकर गतात्मा की शांति और उनके परिजनों को इस महान क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी।इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार डा0जनार्दन राय, हरिशंकर राय, त्रिवेणी तिवारी, रोहित सिंह,शिवाशंकर, शैलेंद्र पाण्डेय, शिवशरण तिवारी, हेमन्त तिवारी, शशांक शेखर पाण्डेय, उमाशंकर ठाकुर, पप्पू सिंह, राधेश्याम यादव मुन्ना, विक्की चौबे आदि शामिल रहे।
रिपोर्ट :-- मोo अहमद हुसैन "उर्फ जमाल आलम







Social Plugin