(दुबहड़) यस मेडिकल स्टोर किशुनीपुर एवं मुक्ता डेंटल लेबोरेटरी बेयासी के तत्वावधान में रविवार को डेंटल कैंप का आयोजन किया गया। डेंटल कैंप में जनाड़ी, किशुनीपुर, घोड़हरा, बेयासी, पिपरा, अड़रा, रामपुर बोंहा, आदि गांवों के सैकड़ों बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों के दांतों का निःशुल्क चेकअप किया गया। डॉ मुकेश द्वारा बताया गया कि बच्चों को अपने दांतो की सफाई कैसे करनी चाहिए।और कितनी बार ब्रश करना चाहिए। साथ ही उन्होंने दातों की संभाल संबंधी ढंग भी बताएं और दांतों की बीमारियों के प्रति जानकारी देते हुए दांतो की सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत पर जोर दिया। डॉक्टर ने बताया कि दातों की खराबी के कारण अनेकों बीमारियां जन्म लेती है जिससे बचने की जरूरत है इस अवसर पर कृष्णा जी, डॉक्टर पप्पू, संजय मौर्या, सुधीर पांडे, सुशील पांडे, समाजसेवी रघुनाथ गिरी ददन वर्मा, अक्षयबर कुमार सिंह, मनोज गिरी, अमित पांडे, धीरज आदि लोग मौजूद रहे।
न्यूज़ डेस्क बलिया







Social Plugin