Ad Code

Responsive Advertisement

खरीद-दरौली घाट पक्का पुल को जोड़ने हेतु बने कच्चे अप्रोच मार्ग झेल नही पा रहा बाढ़ का पानी।

 


सिकन्दरपुर(बलिया) निर्माणाधीन खरीद-दरौली घाट पक्का पुल को जोड़ने हेतु बने कच्चे अप्रोच मार्ग पर बाढ़ के पानी का दबाव बढ़ता जा रहा है।अप्रोच मार्ग के एक स्थान से पानी का तेज रिसाव हो रहा है जिससे उसके अस्तित्व पर खतरा बढ़ता जा रहा है।यदि उक्त रिसाव को शीघ्र दूर नहीं  किया गया तो मार्ग कभी कभी भी टूट कर खरीद गांव में तबाही मचा सकता है।वैसे पानी के रिसाव की बन्द करने के लिए समाजसेवी राजेश साहनी,पूर्व प्रधान त्रिलोकी यादव,डब्ल्यू यादव अपने खर्च से रिसाव वाले स्थान पर मिट्टी भरी बोरियां डलवा
रहे हैं

 ,बावजूद इसके मिट्टी के बैठने का क्रम जारी है।मार्ग से पानी के हो रहे रिसाव की सूचना दिए जाने पर मौके पर अब तक लोकनिर्माण के किसी अधिकारी के नहीं आने और उसे बचाने हेतु किसी भी तर की विभागीय ब्यवस्था नहीं होने से लोगों में अधीकरियों के खिलाफ आक्रोश ब्याप्त है।यदि मार्ग टूट गया तो नदी घाट का रास्ता बन्द हो जाएगा और स्टीमर का संचालन बन्द हो जाने से यू पी बिहार में आवागमन भी ठप पड़ जायेगा।

रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश