Ad Code

Responsive Advertisement

बी0 एड0 चतुर्थ सेमेस्टर के पंच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह।

 



नगरा। स्काऊट सदा सेवा भाव से  संकल्पित होता है और परहित का भाव भरा होता है। उक्त विचार स्काऊट गाईड जिला कमिशनर एवं श्याम सुन्दरी बालिका इंटर कालेज बिल्थरा रोड बलिया की प्रधानाचार्य  डॉ  शैलजा राय ने श्री नरहेजी महाविद्यालय नरहीं रसडा बलिया के प्रांगण में बी0 एड0 चतुर्थ सेमेस्टर के पंच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में  मुख्य अतिथि के पदसे व्यक्त किया।कार्यक्रम का प्रारंभ  माँ  सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पर्चन से हुआ। इस अवसर पर स्वयं सेवकों ने कैमरे लगाकर समर्पित सेवा के भाव को प्रदर्शित किया।अतिथियों के सम्मान में छात्राओं ने स्वागत गीत की मनोहारी प्रस्तुत की। प्राचार्या डॉ सुशीला सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण से आचरण बनता है और आचरण ही व्यक्ति को महान बनाता है। उन्होँने सभी आगंतुकों को आभार व्यक्त करते धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन डॉ कृष्ण मोहन सिंह ने किया।

रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश