Ad Code

Responsive Advertisement

उफनाई सरयू नदी ने क्षेत्र के दियारों में तबाही से फसलों को पहुचाई भारी क्षति।

 



सिकन्दरपुर(बलिया) उफनाई सरयू नदी ने क्षेत्र के दियारों में तबाही मचाना शुरू कर दिया है।सभी दियारों में बाढ़ का पानी भर जाने से जहां फसलों को भारी क्षति पहुंची है वहीं किसानों के अनेक डेरे पानी में घिर गए हैं एवं पशुओं के चारे की समस्या पैदा हो गई है।जिससे किसान व पशुपालक कठिनाई महसूस कर रहे हैं।इस दौरान क्षेत्र के मनियर मार्ग पर स्थित शेखपुर कांटा से खरीद घाट को जाने वाले पक्के मार्ग पर भारी मात्रा में बाढ़ का पानी भर जाने से दियारों मे आवागमन ठप पड़ गया है। साथ ही जमीन के गीला हो जाने से वहां खड़े छोटे बड़े बृक्ष स्वतः ध्वस्त होने लगे हैं। तटवर्ती अनेक गांवों में बाढ़ का पानी घुसने लगा है। जिससे नदी के तटवर्ती गांवों के नागरिकों में हाहाकार मचा हुआ है। अथवा पानी से घिर गए है।



केवल दियारा दरौली व खरीद में करीब एक दर्जन किसानों के डेरे बाढ़ के पानी में घिर गए हैं ।जिन किसानों के डेरे पानी में घिरे हैं उनमें बृजकिशोर चौधरी,भवानी चौधरी,बीरबल यादव,योगेन्द्र यादव,भुवनेश्वर चौधरी,भोला चौधरी,बब्बन चौधरी,लल्लन चौधरी,कुंदन चौधरी,पन्नालाल,रामनाथ,लकशू चौधरी आदि शामिल हैं। 

बाढ़ की विभीषिका का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि खरीद व दरौली घाटों के मध्य सरयू नदी में चलने वाला स्टीमर नदी घाट की बजाय पिछले एक सप्ताह से खरीद गांव के करीब पक्का पुल के अप्रोच मार्ग के पास लग रहा है।
पानी के दबाव से पक्के पुल के कच्चे एप्रोच मार्ग के अस्तित्व पर खतरा।

रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश