Ad Code

Responsive Advertisement

बस की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक की मौत।

 



सिकन्दरपुर,बलिया। सिकंदरपुर बलिया मार्ग पर बिच्छीबोझ नहर के समीप बस की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के घुरी बाबा के टोला निवासी धर्मचंद चौहान उम्र (32)पुत्र शंकर चौहान शनिवार देर शाम को खेजुरी थाना क्षेत्र के बहेरी चट्टी पर बाजार करने गया था।
वापस लौटते समय वह जैसे ही बिच्छी नहर के पास पहुंचा की अचानक बलिया की तरफ से आ रही तेज  रफ्तार बस ने उसे कुचल दिया जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई ।
घटना के बाद जुटे स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना खेजूरी थाने की पुलिस को दी। सुचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश