सिकन्दरपुर (बलिया) नगर के जलालीपुर चट्ठी के समीप सपा नेता डॉo शुएबुल इस्ला के नेतृत्व में एक कार्यकर्ता बैठक की गई।
बैठक में मुख्य रूप से आगामी 6 सितंबर को निकलने वाले अखिलेश साइकिल संदेश यात्रा की दशा दिशा तय की गई।
उक्त अवसर पर डॉ सय्यद शुएबुल इस्लाम नें कहा कि साइकिल संदेश यात्रा के तहत तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांव में भ्रमण करके वर्तमान सरकार की जन विरोधी नीतियों व पूर्व के सरकार में अखिलेश सरकार की जनकल्याण करी योजनाओं को संदेश यात्रा के माध्यम से बताने का काम किया जाएगा।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे
अजीत त्रिपाठी, अशोक यादव, आफताब आलम, परशुराम राजभर, भीम यादव,फिरदौश, अख्तर, रामाशीष यादव आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश







Social Plugin