Ad Code

Responsive Advertisement

नारी हो सशक्त बनाकर ही सशक्त राष्ट्र की कल्पना की जा सकती है::डॉक्टर सिद्धार्थ।

 



(बलिया) मिशन शक्ति के तृतीय चरण के अंतर्गत जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की माननीया कुलपति महोदया प्रोफेसर कल्पलता पांडे जी की अध्यक्षता में एक बेहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शहीद मंगल पांडे महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉक्टर राजेश्वर कुमार जी के सहयोग से किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय कुलपति महोदया एवं मुख्य अतिथि जिला महिला अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सिद्धार्थ मणि दुबे द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।
       माननीय कुलपति महोदया ने छात्राओं को अपने आंतरिक शक्ति को पहचान कर एवं अपने व्यक्तिगत गुणों का विकास कर राष्ट्र के निर्माण के मुख्यधारा में जोड़ने के लिए आह्वान किया। उन्होंने नारी को शिक्षित के साथ सुसंस्कृत होने पर भी बल दिया। उन्होंने अपने संबोधन में महिलाओं से आग्रह किया कि अपने अच्छे आचरण से समाज में अपना एक विशिष्ट स्थान बनाएं। प्राचार्य डॉक्टर राजेश्वर कुमार द्वारा माननीया कुलपति महोदया को एक मोमेंटो भेंट किया गया।
     कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ सिद्धार्थ दुबे ने कन्या भ्रूण हत्या को रोकने हेतु अपने संबोधन में कहा कि "कृपया भ्रूण हत्या ना कराएं क्या पता आपके घर में ओलंपिक का मेडल पल रहा हो"। उन्होंने मातृशक्ति को सम्मान देते हुए उनके संपूर्ण विकास पर बल देते हुए यह कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन रह सकता है। इसलिए महिलाओं का स्वस्थ होना और राष्ट्र के विकास के मुख्य धारा से जुड़ना बहुत आवश्यक है। डॉक्टर दुबे के नेतृत्व में 7 सदस्य चिकित्सकों की टीम जिसमें डॉ साकेत बिहारी डॉ प्रियंका राय,डॉ सी पी पांडे डॉक्टर शशि प्रकाश,डॉ शैलेश कुमार एवं डॉक्टर यूनुस खान द्वारा जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय एवं उससे संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं को फर्स्ट एड से संबंधित प्रशिक्षण एवं निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और औषधियों का वितरण किया गया। समस्त छात्र छात्राओं की स्वास्थ संबंधी परेशानियों को चिकित्सा अधिकारियों ने व्यक्तिगत रूप से सुना और उनके स्वास्थ संबंधी परेशानियों के निदान हेतु परामर्श एवं औषधियां वितरित कराया गया। इसी क्रम में समस्त छात्राओं को निशुल्क मास्क एवं सैनेटाइजर भी वितरित किया गया। स्वास्थ विभाग की तरफ से समस्त छात्राओं को फर्स्ट एड किट का वितरण किया गया जिसमें ओआरएस का घोल, पेरासिटामोल, मेट्रोनिडाजोल डायसाइक्लोमीन, चोट पर लगाने का मलहम, रवि पट्टी आदि वितरित किया गया। इस शिविर में उड़ना काल में इम्यूनिटी से जुड़ी जानकारियां, महिलाओं से संबंधित रोग एवं उनके निवारण हेतु जानकारियां दी गई।
    इस कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सुरेंद्र नाथ दुबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम संयोजिका डॉ सुचेता प्रकाश द्वारा स्वागत एवं विषय प्रवर्तन किया गया। धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य डॉक्टर राजेश्वर कुमार द्वारा किया गया।
     कार्यक्रम में सतीश चंद्र महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ प्रतिभा त्रिपाठी,डॉ गणेश पाठक एवं शहीद मंगल पांडे राजकीय महाविद्यालय के सभी सम्मानित अध्यापक गण एवं सपोर्टिंग स्टाफ उपस्थित रहे।

रिपोर्ट :-- मुo अहमद हुसैन