Ad Code

Responsive Advertisement

निशांत के ठिकानों पर पुलिस की निगरानी।

 




लखनऊ।सूत्रों द्वारा जानकारी के अनुसार।निशांत प्रभाकर के अलीगंज स्थित किराये के मकान के आस पास और उसके ऑफिस पर सूत्रों द्वारा पुलिस सादे वेश में दो दिन से लगातार चक्रमण कर रही हैं।क्योंकि वह लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है।उसके साथ प्रयागराज निवासी शशिभूषण नाम का व्यक्ति भी हैं जो उसको हमेशा गाइड लाइन दे रहा है।आगे नीट की परीक्षा होने वाली हैं उसमें बहुत से कैंडिडेट से ये दोनों अभी से लाखों रुपये उठा चुके हैं।
      सूत्रों द्वारा जानकारी प्राप्त हुई हैं कि उत्तर प्रदेश में बीते 24 अगस्त को हुई परीक्षा में भी दर्जनों सॉल्वर को बैठाए थे सब।देश के किसी भी कोने में होने वाले परीक्षा में ये सेंधमारी करता रहता हैं।
पुलिस विभाग की सूत्रों से जानकारी मिली है कि हुंडई कम्पनी की क्रेटा गाड़ी से हमेशा घूमने वाला यह शख्स पुरनिया चौराहे पर स्थित पेट्रोल पंप के आस पास रहने वालों के साथ रहता हैं, उन लोगों से भी बहुत जल्द पूछताछ की जायेगी।यदि गिरफ्त में बहुत जल्द नहीं आया तो कुर्की नीलामी की जा सकती हैं।

रिपोर्ट :-- विजय शाह