Ad Code

Responsive Advertisement

आवास में हो रहे धांधली को देख सहायक विकास अधिकारी बाँसडीह ने किया जांच।




बलिया जनपद के बांसडीह ब्लॉक के केवरा गांव के कुछ लोगो ने आवास में हो रही धांधली को लेकर जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन दिया था जिस  मामले को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी महोदय ने खंड विकास अधिकारी बांसडीह को जांच करने का आदेश दिया था l  सहायक खंड विकास अधिकारी मौके पर जांच करने पहुंचे थे l मौके पर मौजूद सभी ग्राम वासियों के सामने पत्रक में दिए गए लोगों के सूचियों पर ग्राम  वासियों के  सहयोग से जांच किया गया l शुरुआत में कुछ लोगों ने इसका विरोध किया लेकिन अन्य ग्राम वासियों के समझाने पर मामला शांत हुआ और सभी के सहयोग से जांच को संपन्न कराया गया l कुछ ऐसे भी मामले आए जहां पर लोगो ने शिकायतकर्ता को दबाने की कोशिश की लेकिन अन्य ग्रामीणों द्वारा शांति व्यवस्था बना कर के जांच को संपन्न कराया गया प्रार्थी लल्लू पुत्र यूनुस ने अन्य लोगों की जांच के साथ अपने आवास की भी जांच करवाई जिसमें मौके पर यह पाया गया कि प्रार्थी कैसे अपने दो बेटी और दो बेटे के साथ त्रिपाल लगा कर जीवन बसर कर रहा है l मौके पर पहुंचे अधिकारी ने बताया कि इस मामले में निष्पक्षता से रिपोर्ट लगाकर प्रार्थी को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया l वही मौजूद प्रार्थी ने बताया कि अगर संतोष जनक रिपोर्ट नही लगाया गया तो हम उच्च अधिकारियों तक अपनी आवाज उठाएंगे l


रिपोर्ट :-- हरिवंश कुमार