Ad Code

Responsive Advertisement

एक लाख का इनामी बदमाश को किया ढेर।

 



रसड़ा (बलिया) शुक्रवार को दोपहर में एसटीएफ लखनऊ व गोरखपुर एसटीएफ नें मुठभेड़ के दौरान एक लाख का इनामी बदमाश हरीश पासवान ढे़र किया गया। इस बाबत गुरुवार को एडीजी बदमाश पर इनाम घोषित किया था। एसटीएफ के अधिकारियों के अनुसार बदमाश की खोज पड़ताल के दौरान उसे बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र के निबबू गाँव के समीप मुठभेड़ हो गयी। एक लाख के इनामी बदमाश हरीश पासवान को मुठभेड़ में ढे़र कर दिया गया। एसटीएफ के अधिकारियों के अनुसार बदमाश की पड़ताल के दौरान उससे बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र में लखनऊ एसटीएफ व गोरखपुर एसटीएफ से मुठभेड़ हो गई। इसके बाद लल्कारने पर बदमाश की ओर से भी चुनौती दी गई। आनन फानन टीम ने मोर्चा संभाल लिया। और सुबह मुठभेड़ में बदमाश को ढे़र कर दिया। बलिया जिले के हिस्‍ट्रीशीटर बदमाश हरीश पासवान की पुलिस को काफी समय से कई मामलों में तलाश थी। इस बाबत एक दिन पूर्व ही एडीजी की ओर से बदमाश पर मुकदतों को देखते हुए एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया था। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने बदमाश की लोकेशन ली तो पता चला क‍ि वह इस समय बलिया के रसड़ा में सक्रिय है। इसके बाद टीम रवाना हो गयी। और शुक्रवार की सुबह बदमाश संग मुठभेड़ हो गई। जिसमें गोली लगने के बाद बदमाश हरीश पासवान एक सड़क के किनारे ही ढे़र हो गया। 
जलेश्वर हत्याकांड के बाद फरार : सात जुलाई को बैरिया में दिनदहाड़े गोली मारकर हुई पूर्व जिला पंचायत सदस्य जलेश्वर सिंह की हत्या में फरार चले रहे।आरोपित अंतरप्रांतीय शातिर अपराधी हरीश पासवान निवासी बाबूवेल बैरिया को लखनऊ एसटीएफ ने रसड़ा में मुठभेड़ के दौरान ढे़र कर दिया। उस पर गुरुवार को ही एक लाख का इनाम घोषित किया गया था। अपर पुलिस महानिदेशक जोन वाराणसी बृजभूषण शर्मा इस अपराधी के बारे में सूचना देने वाले व बंदी बनाने वालों को धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा कर चुके थे। अपराधी पर हत्या, लूट व रंगदारी मांगने के कई मुकदमे यूपी के विभिन्न जनपदों के अलावा बिहार व छत्तीसगढ़ में दर्ज हैं। हाल ही में जेल से छूटने के बाद पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या में आरोपित हुआ था। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। इसके खिलाफ छत्तीसगढ़ में कोयला व्यापारी पप्पू पटेल निवासी बांगो थाना कोरवा की सुपारी लेकर हत्या करने का भी मुकदमा दर्ज है। पुलिस रिकार्ड में डी-12 गैंग का लीड़र था। इसके गैंग में आधा दर्जन सदस्य घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। इधर बीच पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या के बाद यह फिर सुर्खियों में आ गया। इसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। इसकी तलाश में एसओजी से बैरिया पुलिस लगी हुई थी, लेकिन गुरुवार को सुबह लखनऊ एसटीएफ की टीम ने इसे रसड़ा में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। उसके पास कई असलहे भी बरामद हुए हैं। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।

रिपोर्ट :-- मोo अहमद हुसैन "उर्फ जमाल आलम