नगरा। नगर पंचायत के जनता इण्टर कालेज के छात्रों अध्यापकों ने प्रधानाचार्य डॉo उमेश चन्द पाण्डेय के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली कर कस्बे का भ्रमण किया तथा लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।
जन जन का यह नारा है मतदान अधिकार हमारा है अभियान को प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि आज भारत सरकार देश के नागरिकों को अपने अधिकार बोध करने के लिए जागरण का कार्य प्रभावी तरीके से चला रही है। इसमें 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष उम्र पूरा करने वाले हर युवाओं को मतदाता सूची में नाम डाला जा रहा है। अपने मताधिकार के लिए नाम जोड़वाने के आह्वाहन किया। विनोद राय, अंजनी सिंह, विनय सिंह, अशोक सिंह, ओमप्रकाश राम, दिव्य प्रताप सिंह जुगनू, प्रदीप मौर्या, श्यामदेव राम, रमेश चन्द सिंह, प्रेमचन्द राम, जयराम यादव, धनन्जय राम आदि सहित छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। संचालन राकेश सिंह ने किया।
रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश







Social Plugin