Ad Code

Responsive Advertisement

हाँली पथ कॉन्वेंट स्कूल को मिला इमर्जिंग स्कूल ऑफ द ईयर 2021अवार्ड।

 




 (बलिया)  हाँली पथ कॉन्वेंट स्कूल सिंहपुर बलिया हमेशा ही शिक्षा के क्षेत्र में एक नए आयाम स्थापित करता रहा है तथा स्वयं से ही प्रतिस्पर्धा करते हुए निरंतर एक नए मानक तय करता रहा है।
जब पूरा देश कोरोना से जूझ रहा था उस समय भी विद्यालय परिवार इस वैश्विक आपदा से निपटने में अपने बच्चों तथा क्षेत्र के साथ यथासंभव कार्यरत रहा, तत्पश्चात आज भी शिक्षा के स्तर में सुधार हेतु विद्यालय की बच्चों की फीस माफी योजना को क्षेत्रवासियों द्वारा भरपूर सराहा गया।



ऐसे ही उपलब्धि के मार्ग में हॉली पथ कान्वेंट स्कूल को एजुकेशन वर्ल्ड दिल्ली द्वारा आयोजित डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटरनेशनल अवार्ड ऑफ ऑनर 2021 समारोह में इमर्जिंग स्कूल ऑफ द ईयर 2021 अवार्ड प्राप्त हुआ।
इस अवार्ड के मिलने से विद्यालय परिवार में काफी हर्ष का माहौल रहा। विद्यालय के चेयरमैन डॉक्टर मुस्ताक आलम ने शिक्षकों के योगदान की काफी सराहना करते हुए बताया कि विद्यालय के बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और आगे भी रहेंगे, इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।

रिपोर्ट :-- मोo अहमद हुसैन "उर्फ जमाल आलम