*
*रिपोर्ट ओम प्रकाश वर्मा*
नगरा(बलिया)। प्रधानमंत्री गरीब आवास योजना के बने आवास की चाभी देकर एक साथ गृह प्रवेश कराया गया। ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 100 लाभार्थियों को आवासीय योजना से जोड़ा गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक धनंजय कन्नौजिया ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार गरीब कल्याण योजना का लाभ सीधे पात्रों की खाते में पैसा भेजकर मकान खड़ा करा रही है उसी के तहत आज आवास से आच्छित करके प्रदेश में गरीबों को भवन मुहैया कराने की सरकार मुहीम काफी तेजी चलाकर लाभान्वित किया गया है। ब्लाक प्रमुख अन्जु पासवान ने कहा कि क्षेत्र में शत् प्रतिशत गरीब कल्याण की योजनाओं में कोई रुकावट की स्थिति नहीं बननी चाहिए। आवास के निर्माण तक पूरी तत्परता से ब्लाक कर्मियों ने जो मनोयोग कार्य कर आवास के साथ कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रहे हैं एक मिशाल है उम्मीद की जा रही है कि सरकार के मंशा के अनुरुप चल रही योजना में किसी तरह की कोताही क्षम्य नहीं होगा। खण्ड विकास अधिकारी विनय कुमार वर्मा, एडीओ एजी रमाकांत, अजय सिंह, कैलाश बिहारी सिंह, शशिप्रकाश चौरसिया, सुरेन्द्र चौहान, सर्वदेव राम, धर्मराज सिंह विक्की, उमाशंकर चौरसिया, रानू सिंह आदि मौजूद रहे।







Social Plugin