Ad Code

Responsive Advertisement

*घर से गायब बच्चे तीन दिन बाद मऊ रेलवे स्टेशन से बरामद*







*रिपोर्ट संदीप कुमार गुप्ता*

दुबहर।  क्षेत्र के नगवा गांव के तीन किशोर युवक अपने अभिभावकों के बिना बताए घर से कहीं चले गए थे और देर शाम तक युवकों के घर ना आने पर परिजनों ने चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस को खबर दी पुलिस ने उक्त तीनों लड़कों को मऊ रेलवे स्टेशन से बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।  ज्ञात हो कि नगवा निवासी राजकुमार उम्र 13 वर्ष पुत्र मनोज प्रसाद, सागर उम्र 12 वर्ष पुत्र जवाहर, फारुख उम्र 13 वर्ष पुत्र रियाजुद्दीन यह तीनों युवक अपने माता-पिता को बिना बताए पिछले तीन  दिन से घर से कहीं चले गए जब देर शाम तक तीनों युवक घर नहीं आए तो इनके परिजनों ने पुलिस को इसकी लिखित सूचना दी पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए उक्त तीनों युवकों को मऊ रेलवे स्टेशन से बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।