*जनता ने भरी हुंकार 2022में बनेगी सपा सरकार :नारद राय*
*जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा की चली साइकिल*
*रिपोर्ट :-मु० अहमद हुसैन जमाल*
*मोबाइल नंबर:-7355317834*
*बलिया* नगर से समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा का आगाज हुआ यह साइकिल यात्रा कदम चौराहा से जनेश्वर मिश्रा वन विहार के लिए रवाना हुई इसी दौरान पूर्व मंत्री नारद राय अपने समर्थकों के साथ यात्रा में सामील हुए वही जमाल आलम ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ साइकिल यात्रा में शामिल होकर साइकिल यात्रा को लेकर वन विहार के तरफ काफिला बढा वन विहार तक सपा साईकिल यात्रा का काफिला काफी बड़ा हो गया था यह साइकिल यात्रा समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे जनेश्वर मिश्र की जंयती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में चलाई गयी जिससे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अपनी पार्टी की नीतियों का जनता के बीच बखान कर सके यह साईकिल यात्रा महगाई भ्रष्टाचार पुलिस उत्पीड़न किसान मजदूर छात्र नोजवान तथा महिलाओं को हक व इंसाफ दिलाने के लिए चलाई सूत्रों की माने तो सपा ने अपने चुनावी अभियान का बिगुल भी यही से बजा दिया है कदम चौराहा से चलने वाली साईकिल यात्रा माल गोदाम रोड होते हुए स्टेशन से टीडी कॉलेज चौराहा, कुंवर सिंह चौराहा, बहादुरपुर होते हुए वन विहार में समापन हुआ हुआ यात्रा में सैकड़ों लोगों की संख्या में लोग मौजूद रहे ।







Social Plugin