Ad Code

Responsive Advertisement

 

जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई




रिपोर्ट:- *मु० अहमद हुसैन ऊर्फ जमाल*

मो.न:7355317834

बलिया। समाजवादी पुरोधा छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध जनेश्वर मिश्र की जयंती पर पूर अजीत मिश्रा के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र के सभी शहिदों, सेनानियों की प्रतिमा पर सपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर
माल्यार्पण करने के पश्चात काफिले के साथ शोभनथही स्थित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन स्थल पर पहुंच कर सपा के अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। माल्यार्पण कार्यक्रम की शुरुआत वन विहार स्थित छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की
प्रतिमा पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण कर किया।  जुलूस का नेतृत्व करते हुए श्री मिश्र का काफिला नगर के  सिनेमा रोड ,चौक ,लोहपट्टी ,चमन सिंह  बाग रोड ,गुदरी बाजार ,स्टेशन ,मालगोदाम होते हुएअमर  शहीद मंगल पांडेय की  कदम चौराहा स्थित शहीद मंगल पाण्डेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इसके बाद काफिला छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र के गांव के लिए रवाना हुआ। जहां छोटे लोहिया के चौखट की मिट्टी संग्रह कार्यक्रम में अतिथियों संग  सह भागिता निभायी। अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, अनिल राय शशिकांत चतुर्वेदी, यशपाल सिंह,शैलेंद्र पाण्डेय, हेमंत तिवारी, पप्पू सिंह आशिष राय, रोहित सिंह, राधेश्याम यादव, अश्वनी राय व  सपा के सैकड़ों लोग रहे मौजूद।