नगरा, बलिया। थाना क्षेत्र के रसड़ा को जाने वाली मुख्य मार्ग पर कोलम्बस स्कूल के दक्षिण नाला के पास पटरी के किनारे खड़ी गिट्टी लदी ट्रक अचानक मिट्टी में धंसकर गड्ढे में पलट गयी। किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। मंगलवार को डाला से गिट्टी लेकर ट्रक यूपी 63 एटी 1583 नगरा के तरफ जा रही थी कि रास्ते मे चाक ने हाथ मुंह साफ करने के लिए गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा करके ज़ैसे ही नीचे उतरा ही था कि अचानक ट्रक पलटकर गड्ढे में चली गयी।







Social Plugin