नगरा,बलिया। मानसूनी बारिश के दस्तक देते ही मौसम में उतार चढाव के साथ बदलाव आना शुरु हो गया है। गर्म सर्द का प्रकोप के बढ़ने से ग्रामीणों के चेहरे पर लकीर खींच गया है। स्थानीय कस्बा सहित आसपास के क्षेत्रों मेंआज सुबह से झमाझम हुई बारिश जिसकी वजह से मौसम ठंडा हो गया और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत तो मिली है मगर दूसरी तरफ गेहूं क्रय केंद्र जहां गेहूं लदे दर्जनों ट्रैक्टर पानी पड़ने से भीग गए और गेहूं का तौल प्रभावित हो गया ज्ञातव्य हो कि गेहूं खरीद का तिथि 15 जून सरकार द्वारा रखा गया था और आज अंतिम दिन था किसानों को पूरी उम्मीद थी कि आज पूरे दिन भर में गेहूं की खरीद हो जाएगी लेकिन मानसून की मर्जी को कोई टाल नहीं सकता और आज सुबह से ही झमाझम बारिश होना शुरू हो गया जिसके वजह से गेहूं खरीद प्रभावित हो गया अब जिसका गेहूं खरीद नहीं हुआ है वह किसान सरकार से उम्मीद लगाए बैठा है कि पुनः खरीद की तिथि बढ़ जाए और हम लोगों के गेहूं की खरीद हो जाए इधर अचानक मानसूनी बारिश हो जाने की वजह से पूरे नगर पंचायत में गंदगी का साम्राज्य कायम हो गया है चारों तरफ जलजमाव किचड़ गंदगी नजर आ रहा है जिसके वजह से कस्बा में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।







Social Plugin