Ad Code

Responsive Advertisement

शहीद जवान को गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी गई अंतिम विदाई।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)

शहीद जवान को गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी गई अंतिम विदाई।

दुबहर, बलिया, (स्वतंत्रविचार 24) - स्थानीय क्षेत्र के बैजनाथ छपरा निवासी भारतीय सेना के जवान की ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गई। जवान का शव भारतीय सेना द्वारा मंगलवार की देर रात अरूणाचल प्रदेश से बलिया स्थित उसके पैतृक गांव भेजा गया। जहां पर जवान को दुबहर पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई की गई। जवान के मौत की खबर पाकर गांव एवं क्षेत्र के लोगों की भीड़ लग गई।
जानकारी के अनुसार बैजनाथ छपरा निवासी विश्वामित्र यादव उम्र- लगभग 40 वर्ष पुत्र स्वर्गीय नगीना यादव भारतीय सेना में अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। 29 अक्टूबर को अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में सेना के सहकर्मियों द्वारा उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया। जवान का शव मंगलवार की देर रात उनके पैतृक गांव बैजनाथ छपरा पहुंचा। जहां पर बुधवार की सुबह स्थानीय पुलिस फोर्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जवान का अंतिम संस्कार क्षेत्र के शिवरामपुर गंगा घाट पर किया गया। विश्वामित्र यादव का एक पुत्र ओम जी यादव (14 वर्ष) व एक पुत्री कुमारी हिमांशु (10 वर्ष) है। जवान की पत्नी किरण देवी एवं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।