Ad Code

Responsive Advertisement

भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन



रिपोर्ट:- मु० अहमद हुसैन उर्फ जमाल

बलिया।। भाजपा जिला महामंत्री श्रीमती विभा पांडेय के साथ भाजपा की वरिष्ठ नेता श्रीमती कृष्णा मिश्रा सहित सैकड़ों लोगों ने आज आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया ।

इस अवसर पर के अवसर पर आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी अनूप पांडेय ने कहा कि लगातार पिछले 6 महीने से भाजपा छोड़कर उसके वरिष्ठ कार्यकर्ता, नेता आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण लगातार करते जा रहे हैं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार का व्यवहार जनता के साथ ब्रितानिया हुकूमत की याद दिला रहा है महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार पूरी तरीके से फेल है अब जातिवाद का चादर ओढ़ कर सत्ता को फिर हथियाने की कोशिश कर रही है।इस अवसर पर निभा पांडेय ने कहा कि भाजपा में महिलाओं का शोषण हो रहा है और महिलाएं सुरक्षित नहीं है।

महिलाओं के साथ छल कपट और अपमानित भी किया जाता है।

उन्होंने आगे कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल जी की नीतियों और उनके कार्यों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रही हूं।

 इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार, जिला महासचिव राजेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजय राय मुन्ना, जिला सचिव अश्वनी गिरी ,शोभनाथ सिंह ,रणविजय सिंह ,अंजनी तिवारी, अशोक कुमार नगर अध्यक्ष श्रीमती उषा राय, अवधेश सिंह ,सोनू गुप्ता ,शैलेंद्र गुप्ता विवेकानंद सिंह, अंजनी तिवारी, जवाहर पासवान, संतोष कुमार, विशाल कुमार ,अभिषेक प्रताप सिंह, अरुण कुमार, अमरीश चौबे, नीलकांत सोनी, व्यापारी संघ से संतोष कुमार, विशाल कुमार इत्यादि लोग मौजूद थे।