Ad Code

Responsive Advertisement

20 गोवंशियो के साथ एक तस्कर गिरफ्तार




नगरा। थाना क्षेत्र के गौरा मदनपुरा गांव से गौ तस्करी के लिए इकट्ठा करके रखे गये  20 पशुओं पुलिस ने बरामद करके एक आरोपी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में चालान कर दिया है। कार्रवाई से गो तस्करों में हड़कंप मच गया है। 

मुखविर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने गौरा मदनपुरा गांव के राम अशीष यादव पुत्र सुदामा यादव के घर के सामने से 11 बछड़े बछीया व गाय 9 कुल 20 पशुओं बांधे हुए मिले हैं जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। 

थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि मुखविर से सूचना मिली कि गौरा मदनपुरा गांव में राम अशीष यादव के घर के सामने पशु तस्कर पशुओं को कहीं ले जाने की फिराक में हैं। पुलिस हमराह एस आई कमलेश यादव, शंकर यादव, हेड का अभिषेक सिंह, का राजकुमार पटेल, नरेश कुमार, शिवम् पटेल के साथ छापामारी की गयी और सभी पशुओं को कब्जे में लेकर थाने लाया गया। इस कार्य में लिप्त चार आरोपियों में से तीन फरार हो गये। गिरफ्तार राम अशीष को पुलिस ने चालान कर दिया।