Ad Code

Responsive Advertisement

2022 विधानसभा चुनाव को लेकर फूलन सेना का बैठक हुआ संपन्न



रिपोर्ट:- मु० अहमद हुसैन ऊर्फ जमाल

बलिया।  फुलन सेना जिला इकाई के कार्य साहनी लाज भृगु आश्रम में आयोजित की गयी! बैठक में संगठन को मजबूती देने बूथ स्तर पर मजबूती से पकड़ बनाने के उद्देश्य से की गयी एवं नये पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए फूलन सेना के प्रदेश अध्यक्ष साहनी वीरेन्द्र निषाद ने कहा कि भाजपा सरकार के गलत नीतियों के चलते महगाई से जनता त्रस्त है। साढ़े चार साल में भाजपा सरकार महगाई, भ्रष्टाचार लूट के सिवाय जनता को कुछ नहीं मिला जनता समझ चुकी है।

 जब चुनाव आता है भाजपा के लोग हिन्दू-मुस्लिम भारत-पाकिस्तान का राग अलापना शुरू कर देते है। उससे पहले कुछ नहीं बोलते हैं। चुनाव शुरू होते ही नया बखेड़ा खड़ा किया जायेगा। धर्मान्तरण के नाम पर लोगों के बीच में हिन्दू मुस्लिम करके लोगों को बहलाकर उनका वोट लेने का काम होगा। मन्दिर मस्जिद के नाम पर हिन्दू मुस्लिम के नाम पर हिन्दुस्तान-पाकिस्तान के नाम पर जनता वोट देने वाली नहीं है। अब जनता बदलाव चाहती है।अब जनता शिक्षा सुरक्षा और उनके अधिकार के लड़ाई लड़ने वाले को ही उ०प्र० की जनता स्वीकार करेगी। ऐसे में फूलन सेना ही एक मात्र ऐसा संगठन है जो जनता के हितो और सुरक्षा की लड़ाई लड़ती है। इसी कड़ी में फुलन सेना प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट प्रेम शंकर वर्मा ने कहा कि भाजपा गरिबो को नाश करने वाली पाटी है।

 यानि गरिबों की दुश्मन है ऐसे में दुश्मन का साथ देने वाला भी दुश्मन ही होता है जो गरिबों के हितो से खिलवाड़ करे वह गरियो का हितैषी नहीं हो सकता। बसपा सुप्रिमो मायावती जी अपने आप को दलितों गरिबो की बेटी कहने वाली भाजपा जैसी पार्टी के साथ सुर में सुर मिला रही में है। यानि बसपा भी गरिबी व दलितों की दुश्मन बन बैठी है। ऐसे में दोनों पार्टियों को आने वाले 2022 के चुनाव में जनता जड़ से उखाड़ फेकने की काम करेगी। 

बैठक में जय प्रकाश निषाद, राजेश पटेल, दिनेश निषाद विमलेश वर्मा, संदीप साहनी, संजय निषाद, वीरेन्द्र निषाद, कुन्ती देवी, दीपक सोनी प्रकाश, ललन जी साहू गंगा दयाल साहनी ताराचंद वर्मा अशोक साहनी शंभू साहनी जितेंद्र प्रसाद महादेव स्वामी श्री भगवान निषाद आदि लोग रहे अध्यक्षता गंगासागर निषाद व संचालन मोहम्मद आफताब ने किया!