नगरा। नगर पंचायत के नगरा घोसी मार्ग पर चल रहे नाली मरम्मत कार्य का निरीक्षण अधिशासी अधिकारी संजय राव ने दल बल के साथ किया।
इस दौरान उन्होने देखा कि नाली निर्माण में दोयम दर्जे के ईंट का प्रयोग कर नाली का निर्माण कराया जा रहा है जिसे देखते ही भड़क गए और सभी खराब ईंटों को वापस कराया इसके साथ ही खराब ईंटों से निर्मित नाली को भी तोड़वाया।
तत्काल अव्वल दर्जे का ईंट मंगवा कर नाली निर्माण कार्य शुरू करवाया। उन्होंने ठेकेदार को हिदायत देते हुए कहा कि आगे से कोई गड़बड़ी पाई जायेगी तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर बरिष्ठ लिपिक अताउल्लाह के साथ नगर पंचायत नगरा के कर्मचारी मौजूद रहे।







Social Plugin