Ad Code

Responsive Advertisement

 नगरा। थाना क्षेत्र के रसड़ा मार्ग पर सिसवार लकडा नाला के पास भयंकर कार बाइक टक्कर में बाइक सवार युवक बाल बाल बचा जबकि बाइक के पचखडे उड़ गये व कार के चालक के साइड से कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। सुचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों का हाल जानने के पश्चात अस्पताल भेजवायी। नगरा से रसड़ा की तरफ जारही कार ज्योंहि बरगद पें से आगे पुलिया पर पहुंच ही रही थी की सामने से आरही बाइक से जा टकराई जिससे बाइक चालक नगरा थाना क्षेत्र के गोठवा निवासी जहांगिर आलम 19 पुत्र अनवर आलम बाइक से उछलकर दूर जा गिरे जिससे उन्हें मामूली चोटें तो लगी मगर उनकी बाइक का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया वहीं कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। यह संयोग ही था कि इतने बड़े भयंकर सड़क दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।