Ad Code

Responsive Advertisement

राज्य मंत्री के गांव की प्रधान बनी विद्यावती देवी



 दुबहर - (बलिया) - विद्यावती देवी पत्नी (बालदेव जी गुप्ता टप्पू)   उपचुनाव में 34 मतों से विजई घोषित की गई। ज्ञात हो कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 25 अप्रैल को प्रत्याशी माधुरी सिंह पत्नी मनोज सिंह की अचानक मृत्यु होने से अडरा पांडेपुर ग्राम सभा का चुनाव स्थगित कर दिया गया था। 

जिसका चुनाव  9 मई को हुआ। मतगणना आज 11 मई को हुआ। जिसमें विद्यावती देवी पत्नी बलदेव जी गुप्ता उर्फ टपू को 327 मत मिले। वही उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बबीता सिंह को 293 मत मिले। इस प्रकार 34 मतों से विद्यावती देवी को विजई घोषित किया गया।

 इसके पूर्व लगातार दो बार से बलदेव जी गुप्ता अडरा पांडेपुर ग्राम सभा के ग्राम प्रधान के रूप में कार्य कर रहे हैं। श्री बलदेव जी गुप्ता को तीसरी बार सेवा करने का मौका मिला।