Ad Code

Responsive Advertisement

आज कुटुंब शाखा लगाएंगे स्वयं सेवक



राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बलिया

बलिया।।वर्तमान समय में पूरा देश कोरोना के संकट से गुजर रहा है जिसके कारण सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन लगा है। सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत बिना वजह बाहर न जाने की हिदायत दी गयी है।

ऐसे में एक तरफ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बलिया के स्वयंसेवक लोगों की सेवा में लगें है वहीं दूसरी ओर अनेक कार्यक्रम ऑनलाइन माध्यम से भी सम्पन्न किया जा रहा है।

इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गोरक्षप्रान्त के निर्णयानुसार बलिया  में भी दिनांक 25.05.2021 को सभी स्वयंसेवक बन्धु व समाज के व्यक्ति सायँ 5 बजे से 6 बजे तक अपने परिवार में परिवार के प्रत्येक सदस्य के साथ शाखा लगाएंगे

 जिसे कुटुंब शाखा भी कहा जाता है। 

कुटुंब शाखा लगने के बाद 5 बार प्रत्येक सदस्यों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा तथा 5 बजकर 55 मिनट पर संघ की प्रार्थना होगी व शाखा का समापन होगा।