Ad Code

Responsive Advertisement

पंचायत चुनाव के दौरान चौकी प्रभारी घायल, गंभीरावस्था में जिला अस्पताल रेफर



रतसर (बलिया)

गड़वार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चक चमइनिया बूथ संख्या - 67 प्राथमिक विद्यालय चक चमइनिया पर सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान हिंसक वारदात में स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी घायल हो गए। 

घायलावस्था में इलाज के लिए उन्हें सीएचसी रतसर लाया गया जहां हालत की गम्भीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 

बताते चलेकि गड़वार थाना क्षेत्र के चक चमइनिया बूथ पर सुबह से ही मतदान शांतिपूर्वक हो रहा था। क्षेत्र में भ्रमण के दौरान चौकी प्रभारी दशरथ उपाध्याय अपने हमराहियों के साथ चक चमइनिया बूथ पर पहुंचे। 

वहां पर एकत्रित भीड़ को देख वहां से हटाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच भीड़ में से ही कुछ लोग चौकी प्रभारी से उलझ गए और मारपीट करने लगे।

 जिससे वो चुटहिल हो गए उनके साथ में पुलिस कर्मियों ने उन्हें किसी तरह मौके से बचाकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाए जहां स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 वहीं मौके पर पहुंचे गड़वार एसओ राजीव सिंह ने एक प्रत्याशी के परिवार से एक लड़की को पकड़ थाने ले आई। शेष लोगों पर विधिक कार्यवायी करने के लिए पुलिस तफ्शीस में जुटी थी।