Ad Code

Responsive Advertisement

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता का 80 साल के उम्र में ह्र्दयगति रुकने से मौत



बेरुआरबारी। क्षेत्र के ग्राम पंचायत मिड्ढा निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता 80 वर्षीय महेन्द्र प्रताप शुक्ल के अचानक हृदयगति रुकने से सोमवार की सुबह 7 बजे अचानक मौत की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई । 

तथा कोरोना महामारी व चुनाव के वावजूद उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगो का ताता लग गया । शोक सम्बेदना व्यक्त करने वालो में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा विनोद दुबे,संजय दुबे,प्रधान भोला सिंह, भासपा प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह, भाजपा नेता नन्हकू सिंह,प्रधानाचार्य आशीष सिंह,वीरबहादुर सिंह, अंजनी सिंह,प्रमोद कुमार आदि रहे । 

उनके अनुज गांधी महाविद्यालय के प्रबंधक श्रीराम शुक्ल ने बताया कि उनका आज ही अंतिम संस्कार बलिया गंगा घाट पर किया जाएगा ।