Ad Code

Responsive Advertisement

नहीं रहे पूर्व प्रधान पति उदय शंकर सिंह



रतसर (बलिया) पूर्व प्रधान इंदिरा सिंह से के पति उदय शंकर सिंह अब नहीं रहे वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे उनका इलाज लखनऊ में चल रहा था 65 साल की उम्र में आज उन्होंने दम तोड़ दिया।

 जब यह खबर क्षेत्र में पहुंची तो लोगों में शोक की लहर दौड़ उठी लोगों ने कहा कि एक सच्चे समाजसेवी समाज से चला गया जिससे समाज को बहुत बड़ा आघात लगा है

 उनके मित्र प्रवक्ता शमशेर बहादुर सिंह नें बताया है कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी और गौरी भैया की बहुत ही करीबी रहने वालों में से एक थे उदय शंकर सिंह।

 उनके निधन का समाचार  एक अव्यक्त रिक्तता की वास्तविक आभास जैसा है उनका ना रहना परिवार ही नहीं समाज के लिए भी बहुत बड़ी घटना है।

जब किसी गरीब को इलाज की जरूरत पड़ती थी तो वे बिना सोचे दिन है या रात चल देते थे ऐसा व्यक्ति इस दौर में मिलना बड़ा मुश्किल का काम है।