Ad Code

Responsive Advertisement

मनियर पुलिस ने 19 नामजद व 150 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया



Date: 27 Apr 2021

मनियर बलिया। पंचायत चुनाव के दिन 26 अप्रैल 2021 को मनियर ब्लॉक के एलासगढ़ बूथ पर बवाल करने के आरोप में निवर्तमान प्रधान के परिवारिक सदस्यों , पूर्व प्रधान के परिवार के सदस्यों व एक जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी सहित 19 नामजद व 150 अज्ञात लोगों के विरुद्ध क्लस्टर मोबाइल पर ड्यूटी रत उपनिरीक्षक नान्हू यादव की तहरीर पर मनियर पुलिस ने धारा 171 एफ 188 269 271 336 353 427 महामारी अधिनियम 1897 धारा (3) आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 के तहत मुकदमा दर्ज किया है ।अपने तहरीर में उपनिरीक्षक नान्हू यादव ने आरोप लगाया है कि जब मैं बूथ पर पहुंचा तो एजेंट एवं गांव के लोग  करीब 10:35 बजे लाठी ,डंडा,ईंट से प्रहार कर मतदान केंद्र का दरवाजा ,खिड़की तोड़ रहे थे।वे लोग बूथ पर ड्यूटी में लगे कर्मचारी गण  का०नंदकिशोर तथा जावेद अख्तर के ऊपर हमला किये ।उपरोक्त लोगों ने  सरकारी काम में बाधा पहुंचाई तथा उनके द्वारा उपद्रव किया गया।