Ad Code

Responsive Advertisement

मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सुंदर कांड पाठ का आयोजन।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)

मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सुंदर कांड पाठ का आयोजन।  

दुबहर, बलिया  (स्वतंत्रविचार 24)- श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत दोपही स्थित यस बाबा मंदिर प्रांगण में सोमवार को ग्राम प्रधान मारिया गुप्ता एवं प्रधान प्रतिनिधि गणेश कुमार गुप्ता के सौजन्य से बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन कर ग्राम वासियों व क्षेत्र वासियों में प्रसाद वितरण किया गया। संध्या होते ही पूरा क्षेत्र दीपो से जगमगा उठा लोग मंदिरों तथा अपने घरों में दीप जलाकर हर्ष के साथ जश्न मनाया। इस मौके पर महन्त दुबे, पूर्व प्रधान विजेंद्र दुबे, परशुराम दुबे, ब्रह्मदेव शर्मा, प्रमोद दुबे, टुन्नू दुबे, अखिलेश दुबे, मंटू यादव, आदि लोग मौजूद रहे।