Ad Code

Responsive Advertisement

आदि देव ब्रम्हबाबा का वार्षिक पूजनोत्सव का कार्यक्रम भंडारे के साथ सम्पन्न।

 


स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)

आदि देव ब्रम्हबाबा का वार्षिक पूजनोत्सव का कार्यक्रम भंडारे के साथ सम्पन्न।

दुबहर, बलिया (स्वतंत्रविचार 24) - स्थानीय क्षेत्र के नगवा गांव में आदि देव ब्रह्मबाबा का वार्षिक पूजनोत्सव विविध कार्यक्रमों एवं भंडारे के साथ रविवार को संपन्न हो गया। चार दिनों तक चले इस कार्यक्रम के दौरान अखंड हरिकीर्तन एवं 24 घंटे का मानस पाठ कराया गया।
 पं0 अश्वनी कुमार उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोचार के बीच शेषमणि पाठक, विमल पाठक, अरुणेश पाठक, नितेश पाठक, उदयभान पांडेय, शर्वेन्दु पाठक, अशोक पाठक, नारायण पाठक, रवि शंकर पाठक, शंकर दयाल पांडेय, एवं वासव पांडेय के हाथों हवन-पूजन का कार्यक्रम संपन्न कराई। भंडारे में सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वनाथ पाठक, दीपक खरवार, अंजनी पाठक, राहुल पाठक, दीपक पासवान, हृदयानंद पाठक एडवोकेट, पिंटू पाठक, मोहनलाल, धीरेंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।