Ad Code

Responsive Advertisement

नमाज के समय मदरसे मे हुई चोरी।

 


स्वतंत्रविचार 24 (By - Gyan Prakash)

 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)

नमाज के समय मदरसे मे हुई चोरी।

नगरा (बलिया) (उत्तर प्रदेश) (स्वतंत्रविचार 24)। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के कस्बे के कुजड़ा मुहल्ला मे स्थित मदरसे से जब सभी लोग बकरीद की नमाज़ पढने बकरीदगाह मस्जिद चले गये थे तो किसी ने लाक तोड़कर तिजोरी मे रखा 55 हजार नगदी को उड़ा दिया। गुरुवार को सुबह बकरीदगाह से नमाज अदा करके जब मौलवी वापस आए तो देखा कि आलमारी का लाक टुटा हुआ है और उसमे रखा नगदी 55 हजार गायब है। इमाम मौलाना गुलाम नवी ने इसकी तुरन्त जानकारी मुस्लिम बन्धुओ को देते हुए स्थानीय पुलिस को भी दी। सूचना पर पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए छानबीन शुरु दिया। मौलाना गुलाम नवी इस मदरसे का देखरेख करते हैं गुरुवार को सुबह बकरीद के मुख्य त्योहार पर नमाज पढ़ाने इदगाह पर चले गये थे।