Ad Code

Responsive Advertisement

शादी कर नव दम्पति ने लगाया पीपल का पौध, संरक्षण का लिया आठवां वचन।

 


स्वतंत्रविचार 24 (By - Gyan Prakash)

(रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)

 शादी कर नव दम्पति ने लगाया पीपल का पौध, संरक्षण का लिया आठवां वचन।
 
नगरा (बलिया) (उत्तर प्रदेश) (स्वतंत्रविचार 24)। नगरा बाजार में  बुधवार की रात आई एक बारात में जयमाल के बाद वर वधू ने पीपल का पौध लगा कर अनोखा मिशाल पेश किया। यही नही नवदंपति ने शादी के हर वर्षगांठ पर एक पीपल का पौध लगाने का वचन भी लिया। इस तरह सात फेरे व सात वचनों में यह आठवां वचन भी जुड गया। वर वधू द्वारा पौधरोपण करते ही सैकडों बारातियों, घरातियों की तालियां बज उठीं। दुल्हा दुल्हन के इस सोच की सर्वत्र सराहना हो रही है। पर्यावरण संरक्षण के इस कार्य का प्रेरक बना सारथी सेवा संस्थान। संस्थान के वरिष्ठ सदस्य अनिल कुमार तिवारी की बहन निक्की तिवारी की बारात आई हुई थी। जयमाल के बाद दुल्हा दुल्हन ने पौधरोपण की इच्छा जाहिर की। फिर क्या था सारथी सेवा संस्थान के सदस्यों ने तुरंत पीपल का पौध उपलब्ध कराया। नवदंपति ने स्टेज से उतर कर पौधरोपण किया। इसके साथ ही दोनो ने पौधे के संरक्षण का वचन भी लिया। इह अवसर पर मौजूद सारथी सेवा संस्थान के अध्यक्ष संजीव कुमा गिरी ने बताया कि हर गांव पीपल अभियान के तहत हमारा प्रयास होगा कि जब भी किसी के यहां शादी हो वहां पर वर वधू द्वारा पीपल का पौधरोपण कराया जाय।