Ad Code

Responsive Advertisement

बिरनो पुलिस ने महिला की संदिग्ध मौत का किया खुलासा।

 


स्वतंत्रविचार 24 (न्यूज़ डेस्क बलिया) (बलिया ब्यूरो)

बिरनो पुलिस ने महिला की संदिग्ध मौत का किया खुलासा।

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश)(स्वतंत्रविचार 24) बिरनो थाना इलाके के पृथ्वीपुर में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव घर में पाया गया था। महिला के मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई थी। बिरनो थाने की पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतका के पति और उसके भाभी की अवैध संबंध के चलते हत्या हुई है। मामले में मृतका के पति और भाभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक कंचन देवी पत्नी सुभाष राम(40) का शव बुधवार की सुबह मृत अवस्था में घर में पाया गया था वहीं मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया था कि मृतका के पति का अपने भाभी के साथ अवैध संबंध था जिसको लेकर हमेशा अनबन हुआ करता था और परिवार के लोग बार-बार मारपीट किया करते थे और उन्हीं के द्वारा इस हत्या का अंजाम दिया गया है। इस संदर्भ में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और जांच में भी जुटी हुई थी। चौकी प्रभारी मुन्ना लाल शर्मा कांस्टेबल सतरंजन सिंह और रिचा मौर्या के साथ बकरीद त्योहार के मद्देनजर क्षेत्र भ्रमण पर लगे हुए थे तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी महिला की हत्या में शामिल उसका पति सुभाष राम और भाभी रंभा देवी घर में है सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए बिरनो थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि मायके पक्ष के तहरीर के आधार पर कार्यवाही की गई है। हत्या में शामिल मृतका के पति और भाभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।