Ad Code

Responsive Advertisement

टाटा सुमो गोल्ड पर अवैध रूप से लदी अंग्रेजी शराब पुलिस ने किया बरामद।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)

टाटा सुमो गोल्ड पर अवैध रूप से लदी अंग्रेजी शराब पुलिस ने किया बरामद।

दुबहर (बलिया) -  स्थानीय थाना क्षेत्र के जनेश्वर मिश्रा सेतु के पास एक टाटा सुमो गोल्ड पर अवैध रूप से लदी अंग्रेजी शराब पुलिस ने बरामद किया। 

ज्ञात हो कि बृहस्पतिवार के दिन सुबह लगभग 7:30 बजे स्थानीय थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा अपने हमराहीयो के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि तस्करों द्वारा टाटा सुमो से अवैध रूप से बिहार ले जाई जा रही है। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय थानाध्यक्ष अपने हमराहीयो के साथ तस्करों का पेड़ों का आड़ लेकर इंतजार करने लगे। अपने को पुलिस द्वारा घिरता देख तस्कर ने जनेश्वर मिश्रा सेतु से पहले पुलिया पर शराब लदी टाटा सुमो गोल्ड यू .पी.61एफ 2452 को छोड़कर खेतों में लगे सरसों के बीच भागते हुए नजर आए। जिसमें पुलिस द्वारा एक व्यक्ति की पहचान शंभू यादव पुत्र शिवजी यादव निवासी कंसपुर दियर थाना कोतवाली बलिया की पहचान किया गया। पुलिस द्वारा सूमो की तलाशी लेने पर उसमें 10 पेटी अवैध रूप से बिहार ले जाई जा रही शराब बरामद किया गया। बरामद पेटीयों में 6 पेटी मेग डाल विस्की तथा 4 पेटी रायल स्टेज विस्की प्रत्येक पेटी में 12 बोतल मौजूद था। मौके पर एसआई जयशंकर राठौर, धर्मेंद्र यादव, सुरेंद्र कुमार, श्यामसुंदर यादव, रामाश्रय, किशन सिंह, आदि मौजूद रहे।