Ad Code

Responsive Advertisement

जरुरतमंद लोगों में ऊनी कंबल वितरण किया गया।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश)

जरुरतमंद लोगों में ऊनी कंबल वितरण किया गया।

बेल्थरारोड (बलिया)  विवेकानंद पीजी कॉलेज सेमरी बलिया के प्रांगण में अत्यधिक ठंड से निजात हेतु जरुरतमंद लोगों को ऊनी कंबल वितरण किया गया। यह कार्यक्रम ब्रह्मशक्तिसंघ भारत के संस्थापक एवं समाजिक कार्यकर्ता डॉ टी एन मिश्रा के तत्वावधान में किया गया। श्री टी एन मिश्रा ने कहा कि ब्रह्मशक्तिसंघ भारत का उद्देश्य मानव सेवा करना है और मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। इस कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जरुरतमंद व्यक्तियों को बचाव के लिए ऊनी कंबल वितरण किया जा रहा है कोई भी व्यक्ति यदि ठंड के कारण प्रभावित हो तो ब्रह्मशक्तिसंघ भारत के पदाधिकारियों से सम्पर्क कर प्राप्त कर सकता है। ठंड से बचाव के लिए ब्रह्मशक्तिसंघ भारत द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में एवं देश प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में यह वितरण का कार्य किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम के सफलता के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अश्वत्थामा पाण्डेय,श्री ज्ञान प्रकाश मिश्र राष्ट्रीय संरक्षक,श्री जे पी शर्मा, श्री धीरज कुमार जी एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री संदीप जी, डॉ आनन्द प्रकाश द्विवेदी जी सदैव तत्पर हैं। उक्त वितरण समारोह में महाविद्यालय के प्रबंधक श्री सत्यनारायण मिश्र,डॉ सुनील सिंह,डॉ राकेश यादव,श्री निजामुद्दीन अंसारी,भरत चौहान, राकेश शर्मा,हेमंत कुमार मिश्र,प्रेमचंद मौर्य, चंदन,संतोष श्रीवास्तव,दीलिप कुमार,मनोज कुमार आदि सक्रिय रहे।