Ad Code

Responsive Advertisement

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्राम्य जन चौपाल में पहले ही दिन कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी रहे गायब।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्राम्य जन चौपाल में पहले ही दिन कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी रहे गायब।

दुबहर, बलिया - शासन द्वारा गांव स्तर पर चौपाल लगाकर उनकी समस्याओं का निस्तारण करने के लिए चलाए जा रहे ग्राम्य जन चौपाल अभियान कार्यक्रम के पहले ही दिन हवा निकल गई।जिसमें दर्जनों विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं  रहे। किसी प्रकार अफरा तफरी में क्षेत्र के ग्राम पंचायत घोड़हरा में चौपाल कार्यक्रम का औपचारिकता पूरा कर शासन की योजना को क्रियान्वित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाने के क्रम में क्षेत्र के ग्राम पंचायत घोड़हरा स्थित कंपोजिट विद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त डीएन पांडेय की अध्यक्षता में ग्राम स्तरीय जन चौपाल का आयोजन किया गया।  उपस्थित संबंधित अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों द्वारा बताई गई समस्याओं को राष्ट्रीय आजीविका मिशन से संबंधित आदि व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं को मौके पर ही नोट कर उसे सुलझाने का आश्वासन दिया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार जन चौपाल में पहले ही दिन कृषि विभाग, नलकूप विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, पशुपालन विभाग आदि कई विभागों के अधिकारी, कर्मचारी गण जन चौपाल में उपस्थित नहीं हुए। जिसके कारण उत्तर प्रदेश सरकार की जन चौपाल की यह महत्वपूर्ण योजना धरातलीय स्तर पर फ्लॉप होते हुए दिखाई दे रही है। मौके पर एडीओ पंचायत संजय सिंह, ग्राम पंचायत सचिव ओम प्रकाश यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद भारती, राजनाथ यादव, राजा राम आदि उपस्थित रहे।