Ad Code

Responsive Advertisement

डाकघर से सेवानिवृत्त तीन कर्मचारियों का विदाई समारोह का हुआ आयोजन।


स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अश्विनी सिंह)

डाकघर से सेवानिवृत्त तीन कर्मचारियों का विदाई समारोह का हुआ आयोजन।

 सुखपुरा(बलिया) (उत्तर प्रदेश) स्थानीय कस्बा स्थित  डाकघर से सेवानिवृत्त तीन कर्मचारियों का विदाई समारोह का आयोजन डाकघर के प्रांगण में शनिवार को किया गया। सेवानिवृत्त होने वालो में पोस्ट मास्टर सुभाष सिंह,धनौती‌ के बी‌पीएम  भिष्म सिंह तथा भरखरा के बीपीएम‌ बैजनाथ यादव है।सभी को डाककर्मीयो ने साल , स्मृति चिन्ह व बुके भेट कर विदा किया। सेवानिवृत्त के बाद डाककर्मीयो व उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए सुभाष सिंह ने कहा कि हर कर्मचारी सेवा के बाद सेवा निवृत्त होगा। निश्चित ही यह बहुत ही कठीन घड़ी होता है।अब वह अपने परिवार के साथ पुरा समय व्यतीत करता है।आफिस आने की कोई जिम्मेदारी नहीं।इस मौके पर दूधनाथ सिंह ,विजय आनंद जी, सुरेंद्र दुबे ,भूपेंद्र सिंह, उमेश सिंह, मनोज गुप्ता, इंद्रपाल मिश्रा, कृष्ण कुमार गुप्ता, संजय गुप्ता ,दयाशंकर यादव ,छोटे लाल यादव, हैदर अली, नरगिस जहां ,सोनापति सिंह, राजू वारसी आदि लोग उपस्थित थे। अध्यक्षता बीरबल सिंह व संचालन बसंत सिंह ने किया।