Ad Code

Responsive Advertisement

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के लिए बलिया जिले के 03 बाल वैज्ञानिकों का चयन।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के लिए बलिया जिले के 03 बाल वैज्ञानिकों का चयन।

बलिया/ (उत्तर प्रदेश) राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, नई दिल्ली द्वारा संचालित 30 वी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का राज्य स्तरीय आयोजन 24 से 26 दिसंबर को पतंजलि ऋषिकुल स्कूल, प्रयागराज में किया गया, राज्य स्तर के निर्णायक मंडल द्वारा 82 टीमो में से 21 टीमों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया है जिसमे बलिया जिले से 03 बाल वैज्ञानिको अर्सलान वाहिद सनबीम स्कूल अगरसंडा बलिया,स्वप्निल यादव इन्विक्ट्स इंटरनेशनल स्कूल गड़वार रोड़ तथा साक्षी राय सेंट पाल चिल्ड्रेन स्कूल उजियार चयनित किये गए हैं, बलिया जिले के चयनित बाल वैज्ञानिक 27 से 31 जनवरी को अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय आयोजन में  उत्तर प्रदेश की तरफ से जिला समन्वयक डॉ सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतिभाग कर अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगे, जिला समन्वयक डॉ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय आयोजन में बाल वैज्ञानिकों को अपने देश के साथ साथ एशियन देशों के चयनित बाल वैज्ञानिकों के साथ अपने प्रोजेक्ट को प्रदर्शित करने का मौका मिलता है, साथ ही इस दौरान तमाम बड़े वैज्ञानिकों के साथ मिलकर फेश टू फेश होकर उनके अनुभव भी जानने का इनको मौका मिलता है, तीनो बाल वैज्ञानिकों के चयन होने पर एकेडमिक कोआर्डिनेटर डॉ प्रतिभा त्रिपाठी, एस आर जी बलिया बेसिक शिक्षा आशुतोष कुमार सिंह तोमर,सनबीम स्कूल के निदेशक अरुण कुमार सिंह, प्रिंसिपल डॉ अर्पिता सिंह,इन्विट्स स्कूल की डायरेक्टर सोनिया सिंह, सेट पाल स्कूल के प्रबंधक सुनील राय,शिव प्रकाश राय,राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस बलिया की सचिव व प्रिंसिपल सेवा सदन स्कूल कथरिया सुमन सिंह,राजनारायण सिंह,नीतीश उपाध्याय ने शुभकामनाएं दी।