Ad Code

Responsive Advertisement

बाल दिवस के अवसर पर ओम कान्वेंट स्कूल डिहवा में विज्ञान प्रदर्शनी का किया गया आयोजन।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)

बाल दिवस के अवसर पर ओम कान्वेंट स्कूल डिहवा में विज्ञान प्रदर्शनी का किया गया आयोजन।

नगरा,बलिया। क्षेत्र के डिहवा स्थित ओम कान्वेंट स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान से सम्बंधित अविष्कारों पर आधारित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व ब्लाक प्रमुख निर्भय प्रकाश ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व पुष्पार्चन कर किया।
          विज्ञान प्रदर्शनी पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निर्भय प्रकाश ने बच्चों को शुभकामनाएं दी ऑट कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी बच्चों के उत्तरोत्तर विकास में काफी सहायक है। उन्होंने विद्यालय प्रांगण में बच्चों द्वारा बनाई गई आकर्षक प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया और सभी बच्चों को एक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी लगाने के लिए बधाई दी। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय के बच्चों ने विज्ञान पर आधारित आकर्षक मॉडल बनाकर अपनी वैज्ञानिक सोंच का उत्कृष्ट उदहारण प्रस्तुत किया।बच्चों द्वारा बनाई गई वाइल्ड टरबाइन, सोलर पैनल, प्लान सेल, एनिमल सेल, वाटर सायकिल, पेंडुलम, न्यूटन करेडर,व्हील बोट, डीफ्रास्ट्रेशन, पवन चक्की, स्वच्छ भारत आदि विषयों पर आधारित मॉडल को सबने सराहा। विद्यालय के संस्थापक ओमप्रकाश गुप्त ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रबन्धक गोपाल गुप्ता, अजित गुप्ता, मैनुद्दीन अंसारी, पिंकी, पूजा, ज्योति, राधेश्याम यादव, देवानंद कमलकांत तिवारी सहित गणमान्य नागरिक शिक्षक एवं शिक्षिकाए उपस्थिति रहे। अंत में प्रधानाचार्य एसएस आचार्य ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं रेकुआ स्थित आरआर पब्लिक स्कूल में भी बाल दिवस पर छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के प्रबन्धक राम प्रताप सिंह ने चाचा नेहरू के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। वक्ता के रूप में प्रधानाचार्य संतोष यादव, नवीन कुमार सिंह, संजय चौरसिया विकास यादव, सोनू पांडेय ने बाल दिवस व पं जवाहर लाल नेहरू के जीवन चरित पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाले। सभी शिक्षक व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। संचालन संतोष चौहान व आभार व्यक्त रचना सिंह ने किया।