स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)
अक्षय नवमी के उपलक्ष्य में रामायण पाठ का आयोजन।
नगरा,बलिया।अक्षय नवमी के उपलक्ष्य में नगर पंचायत नगरा स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर पर 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ का शुभारम्भ मंगलवार किया गया। पंडित जय प्रताप शुक्ल के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुरू हुए रामायण पाठ में मुख्य यजमान के रूप में अभिनव प्रकाश एवं उनकी पत्नी रही।मंगलवार से शुरू हुए अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति बुधवार दोपहर 12 बजे हवन पूजन के साथ सम्पन्न होगा।सायंकाल विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। जिसमें हजारों लोगों के प्रसाद ग्रहण करने की व्यवस्था है। मन्दिर के व्यवस्थापक सहित अन्य लोग भंडारे की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। मंदिर के व्यवस्थापक निर्भय प्रकाश ने बताया कि नगर व क्षेत्र की सुख शांति की कामना करते हुए प्राचीन दुर्गा मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है। रामायण पाठ से माता रानी प्रभु श्रीराम और हनुमान की कृपा से मुसीबत से लोगों को निजात मिलेगी और क्षेत्र में खुशहाली का वास होगा।







Social Plugin