Ad Code

Responsive Advertisement

सेना में 57 वीं बटालियन के जवान नागेन्द्र नाथ सिंह का हुआ अंतिम संस्कार।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम)

सेना में 57 वीं बटालियन के जवान नागेन्द्र नाथ सिंह का हुआ अंतिम संस्कार।

लक्ष्मणपुर (बलिया)। सेना में 57 वीं बटालियन के जवान नागेन्द्र नाथ सिंह का अंतिम संस्कार भरौली गंगा तट पर पूरे सम्मान के साथ किया गया। जहां हर किसी की आंखें नम हो गई थी 
थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी नागेन्द्र नाथ सिंह 50 वर्ष  आर्मी जी आर ई एफ में  थे वह जम्मू के अखनूर में तैनात थे कि ड्यूटी के दौरान उनको  दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया शुक्रवार की देर रात शव उनके घर पहुंचा शनिवार को उनका अंतिम संस्कार भरौली गंगा तट पर किया गया जहां बलिया से आएं पुलिस के पांच जवानों ने सलामी दी इस दौरान नागेन्द्र सिंह अमर रहें, भारत माता की जय के नारे लगते रहे मुखाग्नि उनके पुत्र अजय कुमार सिंह ने दिया इस मौके पर नरहीं थाने के एक एस आई मौजूद रहे।