स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)
: छत के रास्ते घर में उतरकर चोरों ने नगदी समेत आभूषण पर हाथ साफ किया।
नगरा/बलिया - नगरा थाना क्षेत्र के निकासी गांव में रविवार की रात चोरों ने छत से घर में उतर कर नकदी समेत गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की तहरीर थाने पर दे दी गई है। पुलिस जांच मे जुट गई है। घटना की रात उपेंद्र शेखर सिंह अपने कमरें में सोये हुये थे। उनकी मां बगल के कमरें में सोयी हुई थीं। चोर छत पर चढकर आंगन में उतर गएऔर उपेंद्र जिस कमरे में सोये थे उस कमरे को बाहर से बंद कर दिया। उनकी मां के कमरे के दरवाजे को भी बन्द कर दिया। चोरों ने उपेंद्र की मां के कमरे का ताला तोड कर उसमें रखे दो बक्से उठा लिये। घर से सौ मीटर की दुरी पर बक्से से 5 हजार नगद के अलावे सोने चांदी के गहने के साथ बर्तन लेकर चंपत हो गये। उपेंद्र की भोर में जब नींद खुली तो कमरे से बाहर जाने की कोशिश किए लेकिन दरवाजा बाहर से बन्द था। शोर करने पर पास पडोस के लोगों ने पहुंच कर दरवाजा खोला। इसके बाद चोरी की घटना की जानकारी हुई। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नही हुई थी।







Social Plugin