Ad Code

Responsive Advertisement

गमगीन माहौल में निकले ताजिए के जुलूस, या हुसैन की सदाओं में गूंजा आसमान।

 


स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- पियुष सिंह)

गमगीन माहौल में निकले ताजिए के जुलूस, या हुसैन की सदाओं में गूंजा आसमान।

रतसर (बलिया) मोहर्रम कि दसवीं तारीख को स्थानीय नगर पंचायत सहित क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय की ओर से देर शाम को ताजिए कर्बला में दफन किए गए। कई स्थानों पर तिरंगे रंग में बने ताजिये आकर्षण का केन्द्र बने रहे। नौजवानों ने देश प्रेम का जज्बा भी दिखाया। सर्व धर्म के लोगों ने ताजियों को देख युवाओं के सोच की सराहना की।मोहर्रम के मद्देनजर गड़वार एसओ श्रीधर पाण्डेय, चौकी प्रभारी गिरिजेश सिंह, पीएसी बल, अग्नि शमन दस्ता के साथ ही स्थानीय पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। स्थानीय नगर पंचायत में भी ताजियों का भ्रमण हुआ। युवाओं की टोली मातम करते हुए नगर पंचायत की गलियों से गुजरी मातम देखने को लोगों का हुजुम उमड़ पड़ा। दक्षिण मुहल्ला,पूरब मुहल्ला,दिलावलपुर, मछली बाजार चौक सहित अन्य जगहों से ताजिया का जुलूस निकाला गया I अपने- अपने कदीमी रास्तों से गुजरते हुए कर्बला के मैदान में ले जाकर दफन किया गया। इस दौरान चारों तरफ या हुसैन,या हुसैन की सदाएं गुंजती रहीं। अलग अलग अंजुमनों व अखाड़ों द्वारा तरह-तरह के करतब बाजी भी दिखाई गई। इसी क्रम में जनऊपुर, अरईपुर,नूरपुर,मसहां, तपनी,धनौती,अमडरिया, बहादुरपुर अन्य जगहों से मोहर्रम का जुलूस निकाला गया।