Ad Code

Responsive Advertisement

ग्राम पंचायतों में कार्यरत सैकड़ों आशा बहुओं का फरवरी महीने से नहीं मिला मानदेय।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)

ग्राम पंचायतों में कार्यरत सैकड़ों आशा बहुओं का फरवरी महीने से नहीं मिला मानदेय।

दुबहर (बलिया)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुबहर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यरत सैकड़ों आशा बहुओं का मानदेय फरवरी महीने से आज तक नही मिला जिसके कारण उन्हें आर्थिक समस्या से जूझना पड़ रहा है । ज्ञात हो कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में कार्यरत आशा बहुओं को फरवरी महीने से उनके मानदेय के अलावा विभिन्न कार्यों के लिए जैसे इंद्रधनुष टीकाकरण कोरोना पल्स पोलियो आदि दर्जनों  कार्यों का भी मानदेय आज तक नहीं मिल पाया है । इसके बावजूद भी बहू ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी निरंतर कार्य करने के लिए दबाव बनाते रहते हैं। लेकिन हम लोगों के मानदेय के नाम पर स्वास्थ्य केंद्र या जिम्मेदार अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा है।  हालांकि इस संबंध में आशाओं का एक प्रतिनिधिमंडल पिछले दिनों मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया से मुलाकात किया था जिन्होंने उस समय मौखिक रूप से कहा था कि आशाओं का सारा मानदेय का पैसा जिले से जा चुका है। 
इस संबंध में दुबहर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आशाओं का मानदेय आते ही उनके खाते में भेज दिया जाएगा ।