Ad Code

Responsive Advertisement

अपायल में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए अमित पाल सिंह

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अश्विनी सिंह)


अपायल में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए अमित पाल सिंह

सुखपुरा (बलिया) : ग्राम पंचायत अपायल में क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बुधवार को खड़ैला और सोबईबांध के बीच खेला गया।टास जीत कर पहृले बल्लेबाजी करने उतरी खड़ैला की टीम ने निर्धारित ओवरों में 54 रन बनाए।जवाब में सोबईबांध की टीम ने दो विकेट खो कर ही 56 रन बना डाले।इस तरह खड़ैला की टीम को आठ विकेट से पराजित कर सोबईबांध की टीम अगले राउण्ड में प्रवेश कर लिया।सोंबईबांध के दुर्गेश को सार्वधिक 24 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।राजपूत क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच के मुख्य अतिथि समाजसेवी अमित पाल सिंह ने फीता काटकर व खिला़ड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।इसके पूर्व श्री सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलें।खेल में प्रतिभाग करने से शारिरिक व मानसिक विकास होता है।अंकित सिंह,सपन सिंह,अभिषेक सिंह,रोहित,विशाल आदि उपस्थित रहे।अंपायर की भूमिका रोहित सिंह और विशाल सिंह ने निभाई।